आज दिनांक 05-04-26 दिन रविवार को जनपद के मुख्यालय पर स्थित रॉयल पैराडाइज (निकट सद्भावना पुलिस चौकी) में राष्ट्रनायक, युगपुरुष, भारत की पहचान चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2330वीं जयंती का आयोजन सम्राट अशोक महान फाउंडेशन, जनपद गोंडा के तत्वावधान में किया गया।
समारोह का उद्घाटन द्वारा किया गया। अशोक वंदन व स्वागत नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में जुड़े सम्राट अशोक के अनुयायियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ के अनुराधा पी. मौर्य जी (संचालक भूसन न्यूरो सेंटर, लखनऊ) रहे।
वरिष्ठ अतिथि के रूप में नारायण फाउंडेशन, अंबेडकर नगर के अध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, लखनऊ की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती अनुराधा पी. मौर्य जी (संचालक भूसन न्यूरो सेंटर, लखनऊ), डॉ. सोमनाथ मौर्य (बाल रोग विशेषज्ञ एवं रेनबो हॉस्पिटल, बहराइच के डायरेक्टर) तथा अखिल भारतीय पिछड़ा समाज महासंघ, उत्तर प्रदेश के संयोजक सदस्य व शिक्षक पवन कुमार मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह की अध्यक्षता जनपद गोंडा के वरिष्ठ समाजसेवी व संरक्षक श्री रामबरन मौर्य जी ने की तथा संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कवि श्री घनश्याम मौर्य (भर्मर) जी तथा महेश मौर्य (प्रबंधक) ने किया।
समारोह के फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष श्री राज किशोर मौर्य, संरक्षक श्री रामबरन मौर्य व शिवराम मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम मौर्य (भर्मर), उपाध्यक्ष राम तेज मौर्य, राजेंद्र मौर्य, अरविंद मौर्य, महामंत्री राम कुमार मौर्य, संगठन मंत्री आत्माराम मौर्य, सचिव कृष्ण कुमार मौर्य, श्याम सुंदर मौर्य, राजेश कुमार मौर्य, लाल बहादुर मौर्य, बृजलाल मौर्य, राम किसुन मौर्य तथा कोषाध्यक्ष दयाशंकर लाल मौर्य।
महिला उपाध्यक्ष सरोज मौर्य, विधिक सलाहकार अधिवक्ता दिनेश मौर्य व अधिवक्ता जगत नारायण मौर्य, मीडिया प्रभारी कांशीराम मौर्य व राकेश मौर्य (राही), आईटी सेल प्रभारी श्री विश्वनाथ मौर्य, प्रवक्ता श्री राम गोपाल मौर्य तथा ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्रीगण।
बेलसर- अध्यक्ष राम गोपाल मौर्य महामंत्री तिलक राम मौर्य, छपिया- अध्यक्ष अरविंद मौर्य महामंत्री राज नरायन मौर्य, हलधरमऊ- अध्यक्ष अंकुर मौर्य, इटियाथोक- अध्यक्ष संतकुमार मौर्य महामंत्री डाॅ.खुशीराम मौर्य, झंझरी- अध्यक्ष बब्लू मौर्य महामंत्री प्रदीप मौर्य, कर्नलगंज- अध्यक्ष शास्त्री अरविंद मौर्य महामंत्री अशोक मौर्य, मनकापुर- अध्यक्ष राम कृपाल मौर्य महामंत्री एडवोकेट रवि मौर्य मुजेहना- अध्यक्ष रवि मौर्य नवाबगंज- अध्यक्ष अजिर बिहारी मौर्य महामंत्री जय प्रकाश मौर्य, पड़रीकृपाल- अध्यक्ष डाॅ.सत्य प्रकाश मौर्य महामंत्री शत्रुध्न मौर्य, रुपईडीह- अध्यक्ष गुरूदयाल मौर्य महामंत्री पृथ्वीराज मौर्य, तरबगंज- अध्यक्ष हरिश्चंद्र मौर्य महामंत्री रंजीत मौर्य, वजीरगंज- अध्यक्ष डाॅ.चन्द्रशेखर मौर्य महामंत्री देवेन्द्र कुमार मौर्य
ने संबोधित करते हुए सम्राट अशोक महान के जीवन दर्शन और उनकी नीतियों तथा भारतवर्ष को उनकी देन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
जनपद गोंडा के उभरते लोकगायक उमाशंकर मौर्य ने अपने गीतों से समा बांध दिया तथा गीतकार राधेश्याम आर्य उर्फ रवि तक्षक, तनुश्री मौर्य, धर्मरानी मौर्य व हर्षवर्धन मौर्य आदि ने अपनी मनमोहक व सुंदर प्रस्तुति दी।
समारोह को सफल बनाने में बाबादीन मौर्य (प्रधान, रामवापुर), लक्ष्मण मौर्य, राम सेवक मौर्य, केशवराम मौर्य, राजेश मौर्य, वीडियोग्राफर घनश्याम मौर्य का विशेष योगदान रहा।





