गोंडा। सम्राट अशोक महान फाउंडेशन, गोंडा (उ० प्र०) की ब्लॉक स्तरीय बैठक 06 सितंबर 2026, रविवार को ग्राम पंचायत जलालपुर (बुढ़नी बाजार), पंचायत भवन सभागार, विकासखंड बभनजोत, जनपद गोंडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य विषय फाउंडेशन का विस्तार, मौर्य समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना तथा सम्राट अशोक जयंती–2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा करना रहा।
बैठक में सम्राट अशोक महान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकिशोर मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम मौर्य, कोषाध्यक्ष दयाशंकर लाल मौर्य, संगठन मंत्री आत्माराम मौर्य, जिला सचिव श्याम सुंदर मौर्य तथा सचिव लाल बहादुर मौर्य एवं अरविन्द कुमार मौर्य, प्रदीप मौर्य सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के आयोजन एवं संचालन में संयोजक अशोकलाल मौर्य (प्रधान), राजेश कुमार मौर्य (प्रधान), मुकेश कुमार मौर्य (प्रधान), राजेंद्र कुमार मौर्य तथा छपिया ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द मौर्य जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








इसके अतिरिक्त बैठक में राम बहादुर मौर्य, अजय प्रकाश मौर्य, कृष्ण मुरारी मौर्य, गोरख प्रसाद मौर्य, रामपाल मौर्य, रामसुफल मौर्य, रिंकू मौर्य, संजय मौर्य, राम कुमार मौर्य, चंदू मौर्य, राम तेज, राम लोटन मौर्य, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, राम नारायण, सुजीत कुमार मौर्य, रमाशंकर मौर्य, तेज बहादुर मौर्य, छोटे लाल मौर्य, विश्वनाथ मौर्य, ओमप्रकाश, लवकुश मौर्य, गोरखन प्रसाद मौर्य, अजय प्रकाश मौर्य, राजा राम मौर्य, राम पलट मौर्य, सीताराम मौर्य, राजकुमार मौर्य, रामफेर मौर्य, दिनेश कुमार मौर्य, जयराम मौर्य, महेश मौर्य, राजेश कुमार मौर्य, विनोद कुमार मौर्य, मस्तराम मौर्य, बाबूराम मौर्य, अमरजीत मौर्य, श्री प्रकाश मौर्य, मुन्ना लाल मौर्य तथा राजकुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय सदस्य एवं सम्मानित मौर्य समाज के लोग उपस्थित रहे।
बैठक में फाउंडेशन के विस्तार को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है, जिससे समाज के अधिक से अधिक लोगों को फाउंडेशन के जनकल्याणकारी उद्देश्यों से जोड़ा जा सके।
साथ ही सम्राट अशोक जयंती–2027 को भव्य, ऐतिहासिक एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से संगठनात्मक तैयारियां शुरू करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने शिक्षा, सामाजिक एकता, आपसी सहयोग, जनकल्याण एवं महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
जय अशोक 🙏
सम्राट अशोक महान फाउंडेशन
गोंडा (उ० प्र०)















