divider

नियम एवं शर्तें

नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions)

सम्राट अशोक महान फाउंडेशन, गोंडा (उ०प्र०) की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है। इस वेबसाइट का उपयोग करने से पूर्व कृपया निम्नलिखित नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। वेबसाइट का उपयोग करने पर आप इन सभी नियमों एवं शर्तों से सहमत माने जाएंगे।

1. संस्था का परिचय

सम्राट अशोक महान फाउंडेशन एक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी संस्था है, जिसका उद्देश्य मानव सेवा, रक्तदान, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाना है।

2. वेबसाइट का उपयोग

यह वेबसाइट केवल वैध, सामाजिक एवं अधिकृत उद्देश्यों हेतु उपयोग की जा सकती है। वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सामग्री, लोगो, नाम, पहचान, सदस्यता अथवा सेवाओं का गलत, भ्रामक या अवैध उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।

3. पंजीकरण एवं सदस्यता

वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी Registration Form, Membership Form, Blood Donation Form अथवा अन्य सेवाओं में दी गई जानकारी सही एवं प्रमाणिक होना आवश्यक है।

संस्था को निम्न परिस्थितियों में किसी भी आवेदन, सदस्यता या सेवा को अस्वीकार, निलंबित अथवा समाप्त करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा:

  • गलत जानकारी प्रदान करना

  • फर्जी दस्तावेज़ जमा करना

  • संदिग्ध गतिविधि

  • संस्था के नाम का गलत उपयोग

  • किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि

4. रक्तदान एवं सामाजिक सेवाएँ

संस्था रक्तदान एवं अन्य सामाजिक सेवाओं हेतु केवल सहयोगात्मक एवं समन्वयकारी मंच के रूप में कार्य करती है। रक्त उपलब्धता, चिकित्सा परिणाम अथवा किसी भी आपात स्थिति की पूर्ण गारंटी संस्था द्वारा नहीं दी जाती।

रक्तदान पूर्णतः स्वैच्छिक सामाजिक सेवा है।

5. धोखाधड़ी एवं अवैध गतिविधि निषेध

यदि कोई व्यक्ति संस्था के नाम, लोगो, पहचान पत्र, सदस्यता कार्ड, रक्तदान सेवा, वेबसाइट अथवा किसी भी जानकारी का उपयोग Fraud, Scam, फर्जीवाड़ा, आर्थिक धोखाधड़ी, अवैध गतिविधि, गलत प्रस्तुति या किसी गैर-कानूनी कार्य हेतु करता है, तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं की होगी।

ऐसी किसी भी गतिविधि के लिए संस्था / फाउंडेशन किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।

संस्था को आवश्यकतानुसार सदस्यता समाप्त करने, सेवा प्रतिबंधित करने एवं कानूनी कार्रवाई करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।

6. बौद्धिक संपत्ति अधिकार

वेबसाइट पर उपलब्ध सभी सामग्री, डिजाइन, लोगो, टेक्स्ट, फोटो, दस्तावेज़ एवं अन्य डिजिटल सामग्री संस्था की बौद्धिक संपत्ति है। बिना लिखित अनुमति किसी भी सामग्री की कॉपी, पुनर्प्रकाशन या व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है।

7. उत्तरदायित्व की सीमा

संस्था निम्न स्थितियों के लिए उत्तरदायी नहीं होगी:

  • वेबसाइट का अस्थायी रूप से बंद होना

  • सर्वर या तकनीकी समस्या

  • इंटरनेट व्यवधान

  • किसी तृतीय पक्ष द्वारा गलत उपयोग

  • उपयोगकर्ता द्वारा दी गई गलत जानकारी

  • अनधिकृत व्यक्ति द्वारा संस्था के नाम का उपयोग

8. बाहरी लिंक

वेबसाइट पर उपलब्ध बाहरी वेबसाइटों या थर्ड पार्टी लिंक की सामग्री, सुरक्षा या नीतियों के लिए संस्था जिम्मेदार नहीं होगी।

9. नियमों में परिवर्तन

संस्था को बिना पूर्व सूचना किसी भी समय नियम एवं शर्तों में संशोधन, परिवर्तन अथवा अपडेट करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

10. संपर्क करें

सम्राट अशोक महान फाउंडेशन
गोंडा, उत्तर प्रदेश

ईमेल: info@samfgonda.org