गोंडा। सम्राट अशोक महान फाउंडेशन, गोंडा (उ० प्र०) की ब्लॉक स्तरीय बैठक रविवार, 20 सितंबर 2026 को बाबा सत्यानारायण मौर्य शिक्षण संस्थान, गजाधरपुर, इटियाथोक, जनपद गोंडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य फाउंडेशन का विस्तार, मौर्य समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना तथा सम्राट अशोक जयंती–2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, एकता, सामाजिक जागरूकता, आपसी सहयोग एवं संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। साथ ही ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को फाउंडेशन से जोड़ने तथा सामाजिक हित से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।

फाउंडेशन के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में सम्राट अशोक महान फाउंडेशन के संरक्षक कुँवर बहादुर मौर्य, जिला अध्यक्ष राजकिशोर मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम मौर्य, शुभकरन मौर्य, जिला संगठन मंत्री आत्माराम मौर्य, जिला सचिव श्याम सुंदर मौर्य, जिला सचिव लाल बहादुर मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी राकेश कुमार मौर्य, जिला आईटी सेल प्रभारी विश्वनाथ मौर्य, मीडिया प्रभारी कांशीराम मौर्य, जिला सचिव बृजलाल मौर्य, जिला सचिव कृष्ण कुमार मौर्य, नगर उपाध्यक्ष-गोंडा अरुण मौर्य तथा इटियाथोक ब्लॉक अध्यक्ष संत कुमार मौर्य सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में बाबा सत्यानारायण मौर्य शिक्षण संस्थान के संरक्षक अशोक कुमार मौर्य की विशेष सहभागिता एवं सहयोग रहा। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ सामाजिक साथियों एवं अन्य जनपदों के प्रतिनिधियों ने भी लिया भाग

बैठक की विशेष बात यह रही कि इटियाथोक ब्लॉक के वरिष्ठ सामाजिक साथियों के साथ-साथ अन्य जनपदों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

बलरामपुर जनपद से अखिल भारतीय पिछड़ा महासंघ के संयोजक पवन कुमार मौर्य एवं शिक्षक जितेन्द्र कुमार मौर्य, अम्बेडकर नगर से चलकर आए साथी महावीर मौर्य, प्रोफेसर शोभित मौर्य तथा प्रधान कृष्ण मुरारी मौर्य ने बैठक में भाग लिया।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय साथियों द्वारा दूर-दराज से आए सभी अतिथियों एवं सामाजिक साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इटियाथोक ब्लॉक में नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

बैठक के दौरान संगठन को ब्लॉक स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कई सक्रिय साथियों को सम्राट अशोक महान फाउंडेशन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस क्रम में अमर लाल मौर्य को ब्लॉक संरक्षक, राजित राम मौर्य को ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा महेन्द्र प्रताप मौर्य को उप महामंत्री की जिम्मेदारी प्रदान की गई। इसके साथ ही भीम मौर्य, घनश्याम मौर्य, विजय कुमार मौर्य, राम कुमार मौर्य और संदीप मौर्य सहित अन्य सक्रिय साथियों को भी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां देकर पदाधिकारी बनाया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज में शिक्षा, जागरूकता, एकता, भाईचारा एवं आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने लिया हिस्सा


बैठक में राम लौटन मौर्य, ननकऊ मौर्य, अमरेन्द्र प्रसाद मौर्य, सत्य प्रकाश मौर्य, धर्म सिंह, तेज नाथ मौर्य, रत्न तीर्थ मौर्य, ओम नाथ मौर्य, हजारी लाल मौर्य, सत्य प्रकाश मौर्य, सुरेश कुमार, तेज लाल मौर्य, डॉ. महाराज मौर्य, राम कुमार मौर्य, गौराल कुमार मौर्य, सुरेन्द्र मौर्य, हेमराज मौर्य, श्यामराज मौर्य, रंजीत मौर्य, रामश्याम मौर्य, विजय मौर्य, रवि प्रकाश मौर्य, अमर लाल मौर्य, अवधेश कुमार मौर्य, गंगाराम मौर्य, किशन प्रसाद, योगेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, ओमप्रकाश मौर्य, सुशील कुमार, दिलीप मौर्य, लक्ष्मण मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, ए. गोरीलाल मौर्य, रोहित मौर्य, संदीप मौर्य, आनन्द कुमार मौर्य, रामनरायन मौर्य, महेन्द्र प्रताप मौर्य तथा पार्वती प्रसाद मौर्य सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक उत्थान के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, जागरूकता, संगठन, सामाजिक भागीदारी और आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

साथ ही सम्राट अशोक जयंती–2027 को व्यापक स्तर पर आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

अंत में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दूर-दराज से आए सभी अतिथियों, सामाजिक साथियों, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठजनों, बुद्धिजीवियों एवं सक्रिय साथियों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

जय सम्राट अशोक!
जय अशोक! 🙏